- Hindi News
- International
- Coronavirus Outbreak Cases LIVE Updates; World Coronavirus Outbreak United States Of America (USA), Germany, Wuhan China, World Health Organization (WHO), New Wave Of Covid 19, UK Flights, France Corona
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लीमा/पेरिस21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जापान में गुरुवार को पहली बार एक दिन में सात हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी टोक्यो में मिले हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने शहर में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया। उन्होंने भरोसा जताया कि इमरजेंसी के बावजूद यहां होने वाले ओलंपिक गेम्स पर असर नहीं पड़ेगा।
टोक्यो में 2020 में ओलंपिक गेम्स होने थे, लेकिन कोरोना का कारण इन्हें टालना पड़ा था। पूरे देश में मिले कोरोना के मामलों में आधे नेशनल कैपिटल रीजन में ही हैं। इनमें टोक्यो में दो हजार 447 नए मरीज शामिल हैं। जापान में अब तक दो लाख 58 हजार 393 केस सामने आ चुके हैं। इनमें तीन हजार 791 की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में कोरोना के तेजी से फैलने की वजह से ऐसे हालात बन गए हैं कि लोगों की जिंदगी और इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए, मैं इमरजेंसी का ऐलान करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार फरवरी के आखिर तक देश में वैक्सीनेशन शुरू करने की उम्मीद कर रही है।
दुनिया में 8.76 करोड़ से ज्यादा केस
दुनिया में कोरोना से अब तक 8 करोड़ 80 लाख 15 हजार 462 केस मिले हैं। 18 लाख 98 हजार 775 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात ये कि 6 करोड़ 33 लाख 54 हजार 138 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 15 दिन के लिए बढ़ाया
कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों की वजह से पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यहां 21 दिसंबर से यूरोप से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगी हुई है। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश और अमेरिका ने आने वाले पैसेंजर्स के लिए 72 घंटे के अंदर की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।
उधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां बीते दिन 25 हजार 379 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसी के साथ यहां अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
EU में मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी
वैक्सीनेशन शुरू करने में पिछड़ने की वजह से आलोचना झेल रहे यूरोपियन यूनियन की ड्रग एजेंसी ने मॉडर्ना की वैक्सीन को अप्रूवल दे दिया है। पिछले हफ्ते यहां एक दिन में औसतन आठ हजार मरीज मिले हैं। यह 2020 में आए पीक से लगभग दोगुना है।
कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 21,901,871 | 370,861 | 13,029,846 |
भारत | 10,412,704 | 150,592 | 10,034,962 |
ब्राजील | 7,886,067 | 199,315 | 7,036,530 |
रूस | 3,332,142 | 60,457 | 2,709,452 |
UK | 2,889,419 | 78,508 | 1,345,824 |
फ्रांस | 2,705,618 | 66,565 | 198,756 |
तुर्की | 2,296,102 | 22,264 | 2,172,251 |
इटली | 2,220,361 | 77,291 | 1,572,015 |
स्पेन | 1,982,544 | 51,430 | N/A |
जर्मनी | 1,860,019 | 38,852 | 1,474,000 |
(आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं)