Apptopia के ब्लॉग के अनुसार, साल 2020 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड करने वाली लिस्ट में Among Us सबसे ऊपर रहा है। इसके बाद Subway Surfer का नाम आया है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर Garena Free Fire मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहा है, जिसने भारत में PUBG Mobile के बैन के बाद लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की। लिस्ट में चौथे स्थान पर PUBG Mobile ने कब्ज़ा किया है। भारत में पबजी मोबाइल का बहुत बड़ा यूज़रबेस रहा है, लेकिन सितंबर 2020 में बैन के बाद डेवलपर्स को बड़ा नुक्सान हुआ।
ब्लॉग में बताया गया है कि “Among Us” को 2020 में ग्लोबल स्तर पर 26.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, अमेरिका में इसे 4.1 करोड़ डाउलोड्स हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहे Subway Surfers को ग्लोबल स्तर पर 22.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं, Garena Free Fire को 21.8 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। PUBG Mobile को चौथा स्थान हासिल हुआ, क्योंकि इसे 17.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। निश्चित तौर पर भारत में प्रतिबंध के चलते गेम का यूज़रबेस कम हुआ है।
‘Among Us’ का लिस्ट में टॉप स्थान हासिल करना हैरानी की बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में गेम को बहुत लोकप्रियता मिली है। यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर सोशल गेम हैस जिसे 2018 में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया था। गेम ने Microsoft Windows पर नवंबर 2018 में शुरुआत की थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।